राजा का रामपुर। क्षेत्र के एक गांव के युवक एक बालिका को रुपयों का लालच देकर आम के बाग में ले गया और वहां जाकर दुष्कर्म किया। बालिका की मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दो टीमें गठित की हैं।
थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बालिका की मां ने बताया 18 जुलाई की शाम को उसकी बेटी बकरी चराने खेत पर गई थी। यहां पर गांव का एक युवक आया और बेटी को आम के बाग से लकड़ी तुड़वाने का लालच देने के साथ ही दस रुपये दिए। बेटी के मना करने पर उसने पचास रुपये दिए। आम के बाग में जाने पर उसने बेटी को एक पेड़ पर चढ़ाने का प्रयास करते हुए उसे गिरा दिया।
बेटी के गिरते ही उसके साथ दुष्कर्म किया। घर पर पहुंचने पर बेटी ने अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद उसे फर्रुखाबाद ले जाकर इलाज कराया। बताया आरोपी विवाहित है और उसके बच्चे भी हैं। सीओ नीतेश गर्ग ने कहा आरोपी की तलाश में पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।