फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश, दी तहरीर

Sun, 12 Jan 2025 02:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली देहात के एक गांव में 5 वर्षीय बालिका के साथ युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पास में ही खेल रहे बच्चों ने यह देखकर शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग गया।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी 5 वर्षीय पुत्री 5 दिन पूर्व अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इसी समय गांव का ही एक युवक वहां आया और पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ एक पुराने खंडहरनुमा मकान में ले गया।
कमरे में ले जाकर कुंडी लगा ली। इसके बाद बालिका के साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बच्ची चिल्लाई तो आसपास खेल रहे अन्य बच्चे मकान की ओर पहुंच गए।
विज्ञापन

यह देखकर आरोपी बच्ची को छोड़कर भाग गया। बताया कि 2 दिन तक पुत्री खेलने के चक्कर में घटना के बारे में बताना भूल गई। 9 जनवरी को जब उसे घटना के बारे में याद आया तो उसने अपनी दादी को यह बात बताई।
इसके बाद हम लोगों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने बालिका का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की बारीकी से जांच-पड़ताल की जा रही है।

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें