फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सोते समय महिला का गला दबाकर हत्या का प्रयास

Thu, 26 Dec 2024 03:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना निधौली कलां में एक महिला का सोते समय गला दबाने का प्रयास किया गया। चीखने पर आरोपी वहां से भाग गया। गंभीर हालत में परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर घर ले गए। महिला ने संपत्ति के लिए ससुरालीजन के खिलाफ मारने की साजिश करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव मितरौल निवासी शीला देवी ने बताया कि उसकी ससुराल कासगंज जिले के गांव रामपुर में है। शादी के कुछ समय बाद ही पति का देहांत हो गया। पति के हिस्से की जमीन मेरे नाम आ गई तो ससुराल वाले परेशान करने लगे। जिसके बाद वह अपने मायके में आकर रहने लगी। वह लोग जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। कहते हैं कि अगर जिंदा रहना है तो अपने पति के हिस्से की जमीन मेरे नाम कर दो। जब मैंने विरोध किया तो मुझे पीटा। इसके बाद मैं अपने मायके चली आई। यह लोग आए दिन फोन कर जान से मारने की धमकी देते हैं।
महिला ने बताया कि मंंगलवार की रात को मैं घर में सो रही थी। रात के लगभग 2 बजे अज्ञात व्यक्ति ने सोते समय ही मेरा गला दबाकर मारने का प्रयास किया। मेरी चीख निकल गई और घर के अन्य लोग जाग गए। इस पर आरोपी मौके से भाग गया। जिसके बाद परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर घर ले आए हैं। सीओ जलेसर नितीश गर्ग ने बताया कि मामले की गहनता के साथ जांच की जा रही है, जो भी तथ्य निकलकर आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें