फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अलीगंज के पूर्व चेयरमैन पर हमले की कोशिश

Sun, 16 Mar 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हुआ आरोपी।  - फोटो : सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हुआ आरोपी।
विज्ञापन
एटा। अलीगंज नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू पर हमले की कोशिश की गई। पुलिस अधिकारियों ने उनकी शिकायत पर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों को मामले की जानकारी देते हुए पूर्व चेयरमैन ने बताया कि 11 मार्च की रात को वह बाहर से लौटे थे। मोहल्ला रामप्रसाद गौड स्थित आवास पर गाड़ी से उतरते समय एक संदिग्ध व्यक्ति उनकी कोठी के गेट पर खड़ा था, जो हमले के लिए तैयार था। उनके हाथ में बंदूक देख वह व्यक्ति कोठी के अंदर घुस गया।
गाड़ी से उतरते ही वह गाड़ी के पीछे पहुंच गया। उनके निजी गार्ड ने युवक को पकड़ने की कोशिश की तो वह भाग गया। उन्होंने कहा कि उनके परिवार पर पहले भी हमले हो चुके हैं। आरोपी युवक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है। सीओ सुधांशु शेखर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें