फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दलित परिवार पर हमला महिलाओं समेत 7 घायल

Sun, 16 Mar 2025 10:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जलेसर में हमले के बाद सड़क किनारे बैठे एससी परिवार के सदस्य।  - फोटो : जलेसर में हमले के बाद सड़क किनारे बैठे एससी परिवार के सदस्य।
विज्ञापन
जलेसर। क्षेत्र के गांव नगला घनश्याम में शनिवार की रात को कुछ लोगों ने कार में सवार अनुसूचित जाति के परिवार पर हमला कर दिया। कार में तोड़-फोड़ करते हुए हमलावरों ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा। परिवार की महिलाओं सहित सात लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

नगला घनश्याम निवासी मनीष कुमार का परिवार दिल्ली में रहता है। होली पर वह परिवार संग गांव आया हुआ था। रात को परिवार के साथ कार से जलेसर के उर्स में घूमने जा रहा था। आरोप है कि घर से निकलते ही गली के मोड़ पर गांव के सीआईडी, विमल, नरेश, जयचंद, अनिल, कुलदीप, नितिन, मयंक उर्फ छोटू, विजय, सुरजनपाल सिंह ने हमला कर दिया। कार में तोड़-फोड़ करते हुए परिवार के सभी लोगों को लाठी-डंडों, पत्थरबाजी कर बेरहमी से पीटा। 112 पर कॉल की, पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हो सका।
विज्ञापन

मनीष ने हमलावरों पर कोतवाली जलेसर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी डाॅ. सुधीर राघव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें