एटा। थाना सकरौली क्षेत्र के गांव शाहनगर टिमरूआ निवासी शांती देवी का आरोप है कि जमीन के विवाद को लेकर शुक्रवार की रात गांव के ही राजू व छोटू ने बेटी की हत्या करने के इरादे से बांका से हमला कर दिया था। हमले में बेटा निरंजन घायल हो गया था, चीख पुकार मचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए थे।
महिला की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में एसएसपी ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तार के निर्देश प्रभारी निरीक्षक कृतपाल सिंह को दिए थे। उधर, प्रभारी निरीक्षक ने आरोपी छोटू उर्फ प्रवीन को बांका सहित गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है। संवाद