फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आवेदन से छूटी बेटियों के लिए अतिरिक्त विवाह समारोह कराने का आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अवागढ़ क्षेत्र की पांच बेटियों को योजना का लाभ दिलाने की मांग पर जिलाधिकारी एम. अरुन्मौली ने संवेदनशीलता दिखाई है। गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव शिव प्रताप सिंह के नेतृत्व में बेटियों और उनके परिजन ने डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इसमें बताया गया कि 21 नवंबर को प्रस्तावित सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवंबर थी। पोर्टल में तकनीकी समस्या के चलते कुछ आवेदन 17 नवंबर को हुए, जिन्हें विभाग ने शामिल करने से मना कर दिया था। मामले पर डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी सत्यम त्रिपाठी से वार्ता की। इसके बाद 10 से 20 दिसंबर के बीच अतिरिक्त सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित कराने का आश्वासन दिया गया। समाज कल्याण अधिकारी का कहना है कि शासन को पत्र लिखकर अगले माह अतिरिक्त सामूहिक विवाह समारोह कराया जाएगा। इसमें आवेदन से वंचित पात्र बेटियों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें