विहिप के संरक्षक अशोक सिंहल का मंगलवार को निधन होने के बाद हिंदूवादी संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई। हिंदुवादी संगठनों ने एकत्रित होकर सभाएं आयोजित कर सिंहल को श्रद्धांजलि दी। बजरंग दल ने नगर के हुल्का मंदिर पर एकत्रित होकर शोकसभा का आयोजन किया।
विहिप के जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद विरथरे ने कहा कि अशोक सिंहलके बताए हुए संस्कृति के मार्ग आज भी हर हिंदू के जीवन में जीवित है। बजरंग दल के नगर संयोजक आकाश सिंहल ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। हुल्का मंदिर पर सभी हिंदुवादियों ने दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी।
शोकसभा के दौरान विनय राज, जुगेंद्र लोधी, अमित माहेश्वरी, अंकित जैन, प्रशांत अग्रवाल, मनोज लोधी मौजूद रहे। सोरों में विहिप जिला उपाध्यक्ष कालीचरन माफीदार की अध्यक्षता में बैठक हुई। नगर संघ चालक रामप्रकाश महेरे, डा. राधाकृष्ण दीक्षित, राकेश अग्रवाल, राजेश चौहान आदि ने शोक जताया। गंजडुंडवारा के विद्या मंदिर इंटर कालेज परिसर में श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विहिप नगर अध्यक्ष सुभाष चंद्र ने की। जिला संघ चालक शंभू दयाल वर्मा, विनोद वर्मा, राजीव गुप्ता मौजूद रहे। गुरुवार को कम्यूनिटी हॉल में शाम बजे विहिप की शोकसभा होगी।