फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: भारत के जीतते ही धूम धड़ाका, झूमे क्रिकेट प्रेमी

Mon, 10 Mar 2025 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
शहर के गली बलदेव सहाय में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड पर भारत की जीत के बाद - फोटो : शहर के गली बलदेव सहाय में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड पर भारत की जीत के बाद खुशियां मनाते क्रिकेट प्रेमी
विज्ञापन
एटा। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान की आतिशी पारी से दर्शक झूम उठे। उनकी पारी की बदौलत जब टीम मुकाबला जीती तो खेलप्रेमियों ने आतिशबाजी चलाकर भारतीय टीम की सराहना करते हुए खुशी मनाई।
विज्ञापन

फाइनल मैच देखने के लिए लोगों ने घरों, परिसरों में विशेष इंतजाम पहले से कर रखे थे। रविवार को अवकाश का दिन था, इसलिए लोगों ने फुर्सत के साथ मैच देखने की तैयारी की। न्यूजीलैंड का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनना खेलप्रेमियों को जरूर खटका। सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी खेलते हुए विशाल स्कोर खड़ा किया था। इस मैच में भी धमाकेदार शुरूआत रही। लेकिन जल्द ही गेंदबाजी ने उन पर शिकंजा कस दिया। एक बाद एक कर तीन विकेट गिरे तो रनों की रफ्तार मंद पड़ गई और मैच भारत की पकड़ में आने लगा। इसके साथ ही खेलप्रेमियों के माथे पर खिंची चिंता की लकीरें दूर हुईं।
251 रनों के जवाब में भारतीय कप्तान की पारी शानदार रही। पिछले कुछ मैचों से खामोश उनका बल्ला फाइनल मुकाबले में जमकर बोला। धीमी गति से उप कप्तान शुभमान गिल उनका साथ देते रहे। उनके आउट होने के बाद विराट कोहली का जल्दी आउट होना खेलप्रेमियों के लिए चिंताजनक रहा।
विज्ञापन

रोहित शर्मा के आउट हाेने के बाद खेलप्रेमी फिर चिंतित हुए। लेकिन श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल ने कमान संभाली और भारत को जीत तक पहुंचाया। जीतते हुए लोग खुशी से उछल पड़े। घरों से बाहर निकलकर और छतों पर आकर आतिशबाजी चलाने लगे। कई जगह गाने बजाकर युवाओं ने डांस भी किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें