फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: चांदी हुई भारी तो हल्की पड़ी पायल की झंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। करवाचौथ पर सुहागिनों की पायलों की छन-छन पूरे घर में सुनाई देती थी मगर चांदी के दामों में भारी उछाल से झंकार भी गुम होती जा रही है। चांदी के दाम आसमान पर पहुंचने से अब भारी-भरकम चांदी की पायलों की जगह हल्की और डिजाइनर पायलों का चलन बढ़ गया है। इनमें घुंघरू भी न के बराबर होते हैं।
विज्ञापन

सराफा बाजार में ग्राहकों के बजट को ध्यान में रखते हुए कारोबारियों ने पायल और बिछिया की नई रेंज बाजार में उतारी है। पिछले साल करवाचौथ के आसपास चांदी का भाव करीब 1.54 लाख रुपये प्रति किलोग्राम था, जो इस बार बढ़कर लगभग 2.56 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है।
कीमतों में इस बढ़ोतरी का असर आभूषणों की खरीदारी पर भी दिखाई दे रहा है। पहले जहां 100 से 200 ग्राम तक की भारी पायलों की मांग रहती थी वहीं अब महिलाएं 15 से 20 ग्राम वजन की हल्की पायलें अधिक पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन

बाजार में इनकी शुरुआती कीमत करीब ढाई हजार रुपये है। पायल के साथ बिछिया की खरीदारी में भी डिजाइन और बजट का खास ध्यान रखा जा रहा है। सराफा बाजार में मीनाकारी, स्टोन वर्क और इटालियन फिनिश वाली बिछिया के हल्के सेट उपलब्ध हैं।
चार बिछिया वाले सेट की शुरुआती कीमत करीब 900 रुपये है। कम वजन, आकर्षक बनावट और किफायती कीमत के कारण युवतियां और कामकाजी महिलाएं इन डिजाइनों को पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें