फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सर्दी बढ़ी तो ओपीडी में घट गए मरीज

Sun, 28 Jan 2024 05:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सर्दी का असर मेडिकल कॉलेज की ओपीडी पर भी दिखाई दे रहा है। मेडिकल कॉलेज में तड़के से ही मरीजों को लंबी कतार लगना शुरू हो जाती थी, जो अब छोटी हो गई है। इन दिनों कॉलेज के ओपीडी में 700 से लेकर 850 तक मरीज इलाज को पहुंच रहे हैं। सर्वाधिक मरीज खांसी, जुकाम और बुखार के पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में आम दिनों में ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या 1100 से लेकर 1250 तक रहती है। खासकर सोमवार को ओपीडी 1300 से 1350 तक पहुंच जाती है। बीते एक सप्ताह से सर्दी बढ़ गई है। कोहरे के साथ सर्द हवा भी चल रही है। ऐसे में मरीजों की संख्या ओपीडी में कम हो गई है। पांच दिन के आंकड़ों पर गौर करें तो 24 जनवरी को सर्वाधिक 786 मरीजों के ओपीडी में पर्चे बने हैं। अन्य दिनों में ओपीडी में मरीजाें की संख्या कम रही है।
मरीजों की बात करें तो मेडिसन विभाग में खांसी व जुकाम सहित बुखार के मरीज आ रहे हैं। सांस व सीने में दर्द के मरीज भी इलाज को पहुंचे हैं। इसके बाद बाल रोग विभाग में मरीजों की संख्या रही है। अन्य चिकित्सकों के पास तो कम संख्या में ही मरीज पहुंचे हैं। चिकित्सकों ने बताया कि सर्दी अधिक होने के कारण कम मरीज ही आ रहे हैं। फरवरी-मार्च में फिर से मरीजों की संख्या बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
आंकड़ों पर एक नजर
दिन मरीजों के बने पर्चे
सोमवार (12 बजे तक ओपीडी रही) 320
मंगलवार 710
बुधवार 786
बृहस्पतिवार (12 बजे तक ओपीडी रही) 378
शनिवार 756
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें