फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मक्का-मूंगफली की आवक बढ़ी, अलीगंज रोड पर जाम

Wed, 23 Jul 2025 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अलीगंज रोड पर ​विकास भवन के पास जाम में फंसे वाहन। - फोटो : अलीगंज रोड पर ​विकास भवन के पास जाम में फंसे वाहन।
विज्ञापन
एटा। अलीगंज रोड स्थित मंडी समिति में बुधवार को मूंगफली व मक्का की आवक काफी रही। बड़ी संख्या में वाहन मंडी में पहुंचे। भीड़ के कारण मंडी के बाहर अलीगंज रोड पर दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक जाम लगा रहा और राहगीर परेशान हो गए। सूचना पर पहुंची यातायात पुलिस ने जाम खुलवाया।
विज्ञापन


मूंगफली-मक्का की बुधवार को आवक अधिक होने के कारण वाहनों की अधिकता रही। जिले के साथ ही दूसरे जनपद के किसान भी मंडी में मूंगफली लेकर पहुंच रहे हैं। सोमवार को बारिश के बाद मंगलवार, बुधवार को दिन साफ रहा। इससे काफी संख्या में किसान ट्रैक्टर, मैक्स, केंटर, टेंपो में मूंगफली लेकर पहुंचे। सुबह से शुरू हुई भीड़ दोपहर तक बढ़ती गई। उसी को लेकर 2 बजे अलीगंज रोड पर जाम लग गया। मंडी गेट से लेकर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी जाम नहीं खुला। मंडी के अंदर भी जाम लग गया।
अलीगंज रोड पर आवागमन करने वाले लोगों को इस जाम के कारण काफी परेशानी हुई। तीन घंटे तक वाहन फंसे रहने से लोग गर्मी से जूझते रहे। जानकारी मिलने पर यातायात पुलिस कर्मी पहुंचे और जाम खुलवाने के लिए मशक्कत शुरू की। यातायात सुचारू होने में करीब तीन घंटे का समय लग गया। इसके बाद मंडी के अंदर भी वाहनों को व्यवस्थित कर स्थिति को सामान्य किया गया। यातायात प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि एटा-अलीगंज मार्ग अधिक चौड़ा नहीं है। वाहनों की अधिकता की वजह से यहां जाम लग गया था। सूचना मिलने पर जाम खुलवाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें