अलीगंज। क्षेत्र के गांव नगला भज्ज निवासी दुर्वेश (35) की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन ने चिकित्सक पर गलत उपचार का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
दुर्वेश की तबीयत खराब होने पर उसको गांव में ही एक चिकित्सक के यहां लाया गया। तबीयत और ज्यादा बिगड़ने पर उसको फर्रुखाबाद ले जाया गया जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी निर्दाेष सिंह सेंगर ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिजन ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद