फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूसी में छिपाकर ले जाई जा रही 17 लाख की शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। ट्रक में छिपाकर तस्करी के लिए कासगंज ले जाई जा रही 17 लाख की शराब सहित एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा है। तस्कर भूसी में छिपाकर शराब ले जा रहे थे। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात और स्वाट टीम को सूचना मिली कि धान की भूसी में छिपाकर गैरप्रांतीय शराब तस्करी को लाई जा रही है। पुलिस ने सटीक सूचना मिलते ही एआरटीओ दफ्तर के पास ट्रक को पकड़ने का प्रयास किया तो चालक ने भागने लगा। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर एक व्यक्ति को पकड़ लिया। ट्रक की तलाशी के दौरान 225 पेटी अंग्रेजी और 100 पेटी देसी शराब बरामद की गई। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम प्रताप पुत्र बलदेव सिंह निवासी काशीपुर थाना डबरा जिला ग्वालियर मध्यप्रदेश बताया।
उसने बताया कि ओमवीर सिंह निवासी गांव खाटी थाना सिढ़पुरा, गौरव निवासी अमांपुर और विनोद निवासी मानपुर नगर थारा सोरों जिला कासगंज मिलकर शराब तस्करी का कार्य लंबे समय से करते आ रहे हैं। पुलिस तीनों की तलाश में जुट गई है। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 17 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें