फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: डॉक्टर की कमी से खुद बीमार पड़े आरोग्य मंदिर, सुविधाएं भी नहीं

Sat, 16 May 2026 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मिरहची के आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में खराब पड़ा हैंडपंप। संवाद
विज्ञापन
एटा। गांव-गांव चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने के लिए बनाए गए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की स्थिति बेहद चिंताजनक है। यहां चिकित्सक, स्टाफ की किल्लत है। जन सुविधाओं का भी बुरा हाल है। कई सेंटरों पर पेयजल तक नहीं है। बिजली के अभाव में भी मरीज परेशान होते हैं। 81 सेंटर किराए के भवनों में चल रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल 197 आयुष्मान आरोग्य मंदिर हैं। इनमें 81 सेंटर किराए के भवनों में संचालित हैं। यहां मरीजों के लिए मूलभूत सुविधाएं तक नहीं है। 26 केंद्रों पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी की तैनाती ही नहीं है। यहां अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से काम चलाया जा रहा है। आरोग्य मंदिरों की जिम्मेदारी सीएचओ पर रहती है। इसके साथ ही टीकाकरण के लिए माह में एक बार एएनएम आती हैं। कई मंदिरों पर व्यवस्थाएं ठप पड़ी हैं। भीषण गर्मी में यहा पेयजल तक की व्यवस्था नहीं है। कुछ जगह हैंडपंप लगे हैं। 40 से अधिक के करीब सेंटर ऐसे हैं, जहां बिजली के इंतजाम नहीं है। बिजली जाने पर मरीजों को अंधेरे में का चलाना पड़ता है।


अलीपुर के आरोग्य मंदिर की सुविधाएं बदहाल

अलीगंज। अलीगंज के स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाली आयुष्मान आरोग्य मंदिर अलीपुर की व्यवस्थाएं बदहाल होने से मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र पर तैनात तीन स्टाफ में से केवल एक फार्मासिस्ट के भरोसे पूरी व्यवस्था चल रही है, जिससे मरीजों को समय पर उपचार और दवाएं मिलने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के बावजूद स्वास्थ्य केंद्र में पेयजल की उचित व्यवस्था नहीं है। परिसर में लगा सब्मर्सिबल खराब पड़ा है, जिससे मरीजों और तीमारदारों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था खराब है। जगह-जगह गंदगी फैली होने से संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।

मिरहची में मरीज पी रहे नल का दूषित पानी
मिरहची। कस्बे के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में पेयजल व्यवस्था पूरी तरह ठप मिली। यहां मरीज और तीमारदार पानी के लिए भटकते हैं। यहां हैंडपंप लगा हुआ है वह भी खराब हो गया हहै। यहां पेयजल व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी है। यहां कस्बे के अलावा जिन्हैरा, बड़ोली, गोबरा, श्याम पुर, नगला चोइया, खोज पुर, लोधामयी, इनामनागर कुटेना, फरीद पुर, सोनोट, फालर, सहित अन्य गांवों के ग्रामीण उपचार कराने के लिए आते हैं।

चिकित्सकों की जनपद में कमी है। इस लिए कुछ आरोग्य मंदिरों पर सीएचओ की तैनाती नहीं है। इस संबंध में डिमांड शासन को भेजी है। जल्द ही वहां सीएचओ की तैनाती दी जाएगी। - डाॅ. राजेंद्र प्रसाद, सीएमओ
यह भी जानें-
कुल आयुष्मान आरोग्य मंदिर- 197
बिना सीएचओ के संचालित कुल आयुष्मान आरोग्य मंदिर- 26
किराए पर चलने वाले कुल आयुष्मान आरोग्य मंदिर- 81

मिरहची के आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में खराब पड़ा हैंडपंप। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें