फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पत्नी से कहासुनी के बाद सेना के नायक ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 26 Jul 2026 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के मोहल्ला श्याम बिहार कॉलोनी निवासी आर्मी सर्विस कॉर्प्स (एएससी) में नायक धर्मेंद्र कुमार (37) की शनिवार की रात को पत्नी से कहासुनी के बाद फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन ने पुलिस को बताया कि पत्नी से कहासुनी होने के बाद वह अपनी मां को गांव छोड़कर घर लौटे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या बताया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मूल रूप से गांव मोइद्दीनपुर निवासी धर्मेंद्र (37) आर्मी सर्विस कोर में नायक के पद पर असम के डिब्रूगढ़ में तैनात थे। 20 जुलाई को ही छुट्टी लेकर घर आए थे। 22 जुलाई को बेटे अंकुश का 11वां जन्मदिन मनाया। पुलिस ने बताया कि धर्मेंद्र की मां भी साथ रह रही थीं। शुक्रवार को पत्नी के साथ मां का विवाद हो गया। इसी वजह से शनिवार को धर्मेंद्र मां को गांव छोड़ने चले गए। शाम को लौटे तो किसी से कोई बात नहीं की और अपने कमरे में चले गए। यहां गमछे से फंदा लगा लिया। परिजन को जानकारी हुई तो किसी तरह से दरवाजा खोलकर उनको निकाला और लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही घर में चीखपुकार मच गई। धर्मेंद्र 2010 में सेना में भर्ती हुए थे। पिता की मौत के बाद बेटी दिव्या और बेटे अंकुश का रो-रोकर बुरा हाल है। धर्मेंद्र के बड़े भाई देवेंद्र भी सेना में तैनात हैं। सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला खुदकुशी का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें