फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पत्नी की हत्या के आरोपी फौजी को रिमांड पर लेकर पूछताछ

Sun, 26 Jul 2026 01:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पत्नी की हत्या कर शव नहर में फेंकने वाले सेना के जवान रमाकांत की 48 घंटे की रिमांड मंजूर हो गई है। शनिवार को पुलिस ने रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की। इधर महिला के शव की तलाश जारी है। जावड़ा गांव के पास हजारा नहर में शव की तलाश में लगे गोताखोरों को सफलता नहीं मिलील है।
विज्ञापन

मारहरा थाना क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर काकामई बादामपुर निवासी रमाकांत सेना में जवान है। उसका पत्नी से मनमुटाव चल रहा था। दोनों में अक्सर विवाद होता रहता था। इसी से तंग आकर रमाकांत छह जुलाई को सोनी को आगरा कैंटीन घुमाने के बहाने ले गया। रास्ते में उसने कार में गला दबाकर महिला की हत्या की और शव जावड़ा के पास हजारा नहर में फेंक दिया। इस घटना में रमाकांत का दोस्त अजय भी शामिल रहा। आरोपी जवान हत्या के दो दिन बाद ड्यूटी पर जलपाईगुड़ी चला गया। इस संबंध में महिला के मां सरोज देवी निवासी गांव मीठेपुर थाना करहल जिला मैनपुरी ने जवान और उसके दोस्त अजय पर हत्या आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। कोतवाली नगर पुलिस आरोपी जवान को जलपाईगुड़ी से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर यहां लेकर आई। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार की है। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। उसकी पत्नी का शव बरामद नहीं हुआ है। एएसपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि शनिवार को फौजी की 48 घंटे की रिमांड मंजूर हो गई है। उससे पूछताछ की जा रही है। शव ती तलाश भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें