फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान नेताओं को आंदोलन में जाने से रोकने के लिए घर में किया नजरबंद

विज्ञापन
पुलिस द्घारा घर में नजरबंद भाकियू भानू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वंटी यादव व अन्य ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में जाने की घोषणा भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की ओर से मंगलवार को की गई थी। इसके बाद बुधवार को सुबह से ही उनके आवास पर किसानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जैसे ही पुलिस को खबर लगी, उसने नेताओं को घर में नजरबंद कर दिया। देर शाम तक उनके आवास पर पुलिस की कड़ी चौकसी रही।
विज्ञापन

कोतवाली नगर स्थित इलाहाबाद वाली गली निवासी भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव उर्फ बंटी के आवास पर बुधवार की सुबह किसान पहुंचने शुरू हुए तो पुलिस ने उन्हें आवास में नजरबंद कर दिया।
आवास के अंदर मौजूद दर्जनों किसानों को बाहर नहीं निकलने दिया। कड़ी चौकसी करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंदी यादव का कहना है कि बुधवार को जिले से सैकड़ों किसानों के साथ आंदोलन में जाने की तैयारी थी। इसी के चलते किसान आवास पर एकत्रित हो रहे थे तभी पुलिस ने आवास की घेराबंदी कर दी। शाम को किसानों को एक-दो की संख्या में आवास से निकाल दिया गया, लेकिन देर शाम तक पुलिस आवास पर रुकी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें