कासगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुरा इलाके में टीकमपुरा गांव स्थित पथवारी माता मंदिर में बृहस्पतिवार की देर शाम असामाजिक तत्वों ने भगवान हनुमान जी की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी। इस जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की। मंदिर में नई प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
टीकमपुरा गांव के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार की देर शाम करीब सात बजे पथवारी माता मंदिर में देव प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली। सूचना पर कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जांच में हनुमान जी की मूर्ति एक स्थान से क्षतिग्रस्त मिली। साथ ही मंदिर में हवन कुंड की राख और आसपास का सामान भी बिखरा मिला। पूछताछ में ग्रामीणों ने किसी असामाजिक तत्व पर मूर्ति क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया।