फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हुई एंटीजन किट से जांच, भटकते रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। लोग कोरोना संक्रमण की जांच कराना चाह रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग लोगों को सेवा उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। बस स्टैंड, जिला अस्पताल व पटियाली चौकी तक जांच के लिए लोग भटकते रहे। स्वास्थ्य विभाग ने एंटीजन किट न होने का हवाला दिया।
विज्ञापन

डीएम डॉ. विभा चहल ने निर्देश पर शहर में पांच स्थानों को कोरोना की जांच के लिए चिह्नित किया गया है। दो दिन से जिला अस्पताल की ओपीडी में जांच नहीं हो रही है। वहीं बस स्टैंड पर केवल आरटीपीसीआर जांच के लिए ही सैंपल लिए जा रहे हैं। रविवार को सुबह से ही बस स्टैंड पर जांच के लिए भीड़ जमा थी। साढ़े दस बजे तक यहां जांच शुरु नहीं हुई। जांच कराने आए लोगों ने बताया 11 बजे के बाद जांच शुरु हुई और 12.30 बजे बंद कर दी गई। उन्होंने बताया स्वास्थ्य कर्मियों ने थोड़ी देर में आने की बात कही, लेकिन एक घंटे से अधिक का समय बीत जाने पर भी वे लौटकर नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें