फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: फायरिंग के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Tue, 19 Aug 2025 05:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। एमजीएम इंटर कॉलेज में दिनदहाड़े हुई दो गुटों में फायरिंग की घटना के एक और आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक क्षेत्र के गांव मंडनपुर का निवासी विशाल है। पुलिस ने इसे हाथरस तिराहे से पकड़ा है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी डॉ. सुधीर राघव ने बताया कि 25 जुलाई को हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने 17 युवकों को नामित करते हुए 25 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की थी। इसमें अब तक 9 आरोपी जेल जा चुके हैं। बाकी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। इस घटना से इलाके में भगदड़ मच गई थी। ताबड़तोड़ हुई फायरिंग के समय लोग दुकान और रेहड़ी छोड़कर नंगे पैर भाग गए थे। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें