फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आधे अधूरे प्रश्नपत्र के साथ हुई कक्षा 6 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा

Wed, 18 Mar 2026 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अलीगंज क्षेत्र के पीएम कंपोजिट विद्यालय में परीक्षा देते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
एटा। परिषदीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक की चल रही वार्षिक परीक्षा में बुधवार को पहली पाली में सामाजिक विषय और दूसरी पाली में अंग्रेजी विषय का पेपर हुआ। इस दौरान विद्यालय में छात्रों की अपेक्षा कम संख्या में प्रश्नपत्र कम पड़े। इससे विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में शिक्षकों ने प्रश्नपत्र की फोटो कॉपी कराकर बच्चों को पेपर उपलब्ध कराए।
विज्ञापन

जिले के 1699 विद्यालयों में बुधवार को प्रथम पाली में कक्षा एक से 8 तक सामाजिक विषय का पेपर आयोजित होना था। पेपर सुबह 9ः30 बजे से 11ः30 बजे तक आयोजित होना था। पेपर के समय जब शिक्षकों ने पेपर देखे तो सिर्फ दो तीन ही पेपर निकले। इसके बाद शिक्षकों ने प्रश्नपत्र की छायाप्रति कराकर बच्चों को प्रश्नपत्र वितरण कराए। करीब आधे घंटे देर से परीक्षा शुरू हो सकी।
जलेसर के प्राथमिक विद्यालय नगला छौंकर, प्राथमिक विद्याल बेरनी, अलीगंज क्षेत्र के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय समेत अन्य विद्यालयों में इसी तरह की समस्या उत्पन्न हुई। वहीं दूसरी पाली में कक्षा 1 से 8 तक के अंग्रेजी विषय का पेपर आयोजित किया गया। प्रश्न पत्र मिलने के बाद विद्यार्थी विद्यालय के मैदान में तो कोई बरामदे बैठकर परीक्षा देते रहे। बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि विद्यालयों में प्रश्नपत्र कम रहे हैं। मामले की जानकारी नहीं है। सभी विद्यालयों में प्रश्न पत्र विद्यार्थियों के अनुसार ही पहुंचे हैं। इस मामले की जांच कराई जाएगी।

अलीगंज क्षेत्र के पीएम कंपोजिट विद्यालय में परीक्षा देते विद्यार्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें