एटा। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है। इसमें कुल 80 अभ्यर्थी पास हुए हैं। शैक्षिक सत्र 2026-27 में पास अभ्यर्थी विद्यालय में प्रवेश ले सकेंगे।
जिले में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए आवेदन पिछले साल अक्तूबर माह तक मांगे गए थे। इसमें कुल 6781 अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया। इसके बाद 13 दिसंबर 2025 को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई जिसमें कुल 2856 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बुधवार को बताया कि प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है। इसमें कुल 80 अभ्यर्थी पास हुए हैं। उन्होंने बताया कि पास अभ्यर्थी के अभिभावक विद्यालय में पंजीकरण करा सकते हैं। शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6 की अप्रैल माह में पढ़ाई शुरू हो जाएगी।