पराली जलाने की मिली लोकेशन पर खेत में पहुंचकर निरीक्षण करते कृषि विभाग की टीम। स्रोत कृषि विभ
अलीगंज। तापमान के साथ ही बिजली कटौती बढ़ने पर किसानों का पारा बढ़ गया है। गुस्साए किसानों ने मंगलवार को देहात बिजली घर पर हंगामा करते हुए घेराव किया। किसानों का आरोप था कि बिजली न मिलने से खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही जिससे धूप की तपिश से उनकी फसल सूख रही है।
तापमान बढ़ने पर बिजली कटौती और वोल्टेज की समस्या पैदा होने लगी है। कई दिनों से बिजली की आपूर्ति न मिलने और आपूर्ति के समय वोल्टेज की समस्या रहने पर नलकूप का संचालन नहीं हो पा रहा, इससे खेतों में खड़ी फसल धूप की तपिश से सूख रही है। खेतों में खड़ी मक्का, मूंग, मूंगफली की फसल को सूखता देख किसानों का पारा चढ़ गया।
क्षेत्र के गुनामई, नगला भग्गू, नगला अचल, पलरा और फर्दपुरा सहित कई गांव के किसानों ने देहात बिजली घर का घेराव कर जमकर हंगामा किया। जानकारी पर विद्युत निगम के एसडीओ अतुल कुमार ने जेई के साथ बिजली घर पहुंचकर किसानों से वार्ता करते हुए उनको शांत किया। उन्होंने कहा तापमान बढ़ने पर बिजली की मांग बढ़ गई है। ट्रांसमिशन से ही कम वोल्टेज मिलने के कारण आपूर्ति प्रभावित हो रही है। समस्या के समाधान हो पहले ही उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।