फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या पर उबाल

Wed, 24 Dec 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
धुमरी में कैंडल मार्च निकालते लोग। संवाद
विज्ञापन
एटा। बांग्लादेश के हालातों पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू जागरण मंच आदि संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को आक्रोश जताया। हिंदू युवक की हत्या का विरोध जताते हुए पैदल मार्च निकाला, नारेबाजी की। पं. दीनदयाल चोक पर बांग्लादेश सरकार का पुतला जलाया।
विज्ञापन


कार्यकर्ता ग्रीन गार्डन पर एकत्र हुए और वहां से पंडित दीनदयाल चौक तक पैदल मार्च निकाला। विहिप के जिला मंत्री शिवांग गुप्ता ने कहा कि बांग्लादेश में हाल के दिनों में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ हिंसक घटनाओं में वृद्धि हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मेमनसिंह जिले के भालुका क्षेत्र में श्रमिक दीपू दास पर ईशनिंदा का झूठा आरोप लगाकर भीड़ द्वारा मौत के घाट उतार दिया गया जो मानवता और धार्मिक स्वतंत्रता पर गंभीर आघात है।

विभाग संगठन मंत्री कपिल तिवारी ने कहा कि दीपू दास ने विभिन्न धर्मों के ईश्वर को एक बताया था जिसमें किसी धार्मिक ग्रंथ का अनादर नहीं था। इसके बावजूद उन्हें निशाना बनाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के दौरान स्थानीय प्रशासन मूकदर्शक बना रहा। हिंदू जागरण मंच के कुलदीप शर्मा ने कहा कि हत्या के बाद मृतक के शव के साथ की गई बर्बरता के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए जिससे समुदाय में आक्रोश है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए अपराधियों पर कार्रवाई हो और ऐसी घटनाओं पर रोक के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। प्रदर्शन के दौरान शिवशंकर वार्ष्णेय, अरविंद सिंह चौहान, अभिनव मिश्रा, वीरपाल शर्मा, सौरभ सोलंकी, अभय राठौर, हरीश प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

धुमरी में कैंडल मार्च निकालते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें