राशन न मिलने का विरोध जतातीं महिलाएं।
- फोटो : राशन न मिलने का विरोध जतातीं महिलाएं।
जलेसर। क्षेत्र के गांव कोसमा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर राशन वितरित न करने का आरोप है। गांव की कुछ महिलाओं ने मंगलवार को विरोध का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।
वीडियो में महिलाएं पुष्टाहार न देने का आरोप लगा रही हैं। महिलाओं का आरोप है कि केंद्र पर जाकर राशन की बात करने पर कार्यकर्ता सूची में से नाम काटने को धमकाती हैं। पंजीकृत महिलाओं और बच्चों को पुष्टाहार का वितरण नहीं किया जा रहा है।
राशन मांगने पर उनको खरी खोटी सुननी पड़ती हैं। वीडियो में महिलाओं ने कार्यकर्ता को हटाने और नियमित रूप से राशन वितरित कराए जाने की मांग की है। डीपीओ संजय सिंह ने बताया कि मामले को दिखवाया जाएगा। हर पात्र को नियमित रूप से राशन उपलब्ध कराया जाएगा।