फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: देर रात बीच सड़क एंबुलेंस का पहिया हुआ पंक्चर, गाड़ी में नहीं थी स्टेपनी; घंटों तड़पता रहा मरीज

Sat, 31 Aug 2024 08:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में देर रात बीच सड़क एंबुलेंस का पहिया पंक्चर हो गया। गाड़ी में स्टेपनी नहीं थी। इससे मरीज काफी देर तक परेशान रहे।
विज्ञापन
Etah News: देर रात बीच सड़क एंबुलेंस का पहिया हुआ पंक्चर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में मरीज को लेकर मेडिकल कॉलेज जा रही 108 एंबुलेंस का रात के समय बीच राह पहिया पंक्चर हो गया। किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। कहा कि एंबुलेंस में स्टेपनी नहीं थी। काफी देर तक मरीज को परेशान रहना पड़ा।

विज्ञापन


शुक्रवार रात 108 एंबुलेंस मरीज को लेकर मेडिकल कॉलेज आ रही थी। रात करीब 11 बजे माया पैलेस चौराहे पर पहिया पंक्चर हो गया। वायरल वीडियो के साथ लिखा गया कि एंबुलेंस रास्ते में बीमार हो गई। टायर पंक्चर होने से मरीज घंटों तड़पता रहा। 

मरीज के परिजन दूसरी एंबुलेंस बुलाने के लिए कॉल करते रहे, लेकिन दूसरी एंबुलेंस नहीं मिली। एंबुलेंस में स्टेपनी भी नहीं थी बदलने के लिए। सरकार करोड़ों रुपये स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च कर रही है, इसके बाद भी मरीजों की जान से खिलवाड़ हो रहा है। एंबुलेंस की खस्ता हालत का जिम्मेदार कौन।
विज्ञापन

यह सब बातें लिखकर पोस्ट की गई है। एंबुलेंस के जिला प्रभारी अर्जुन त्यागी ने बताया एंबुलेंस का पहिया पंक्चर हो गया था। उसे कर्मियों ने तत्काल बदला। एंबुलेंस में स्टेपनी उपलब्ध थी। बाद में मरीज को भर्ती कराया गया। सुबह 4:30 बजे मरीज घर गया। इस दौरान भी एंबुलेंस उसे छोड़कर आई। शिकायत आने पर मामले की जांच कर ली गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें