फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 30 मिनट तक जाम में फंसी रही एंबुलेंस

Tue, 03 Mar 2026 09:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
कस्बा मिरहची में जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
मिरहची। आगरा-बरेली हाइवे पर स्थित कस्बा मिरहची के मुख्य चौराहे पर जाम की समस्या दिनों दिन विकराल होती जा रही है। कस्बे के मुख्य चौराहे पर पुलिस तैनात होने पर भी मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे जाम में 30 मिनट तक एंबुलेंस फंसी रही। मरीज के परिजन जाम में फंसी एंबुलेंस को निकलवाने के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन


कस्बे के मुख्य चौराहे पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने को हर समय पुलिस तैनात रहती है, लेकिन तैनात पुलिस कर्मियों की लापरवाही से अक्सर कस्बे के मुख्य चौराहे पर जाम की समस्या रहती है। मंगलवार की दोपहर को मुख्य चौराहे पर जाम लगने पर मरीज को लेकर जा रही एक एंबुलेंस फंस गई।
जाम में फंसने पर मरीज तड़पता रहा, उसके परिजन मरीज की गंभीर हालत पर जाम से जुझते दिखे। कस्बे के रामप्रताप सिंह, रामखिलाड़ी, सोमेंद्र गुप्ता आदि लोगों ने कहा पुलिस की लापरवाही के कारण मुख्य चौराहे पर जाम की समस्या पैदा होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें