फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गलती से रंग पड़ने पर महिला ने पुलिस से की शिकायत

Tue, 03 Mar 2026 09:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जैथरा। कस्बे के मुख्य बाजार में मंगलवार को दुकानदार और दुकानों पर काम करने वाले लोग होली खेल रहे थे। एक-दूसरे पर रंग डालते समय बाजार से गुजर रही एक महिला पर रंग पड़ गया। महिला और उसके पति के विरोध जताये जाने पर दुकानदारों ने दंपती को दवाब में लेने की कोशिश की। इस पर महिला और उसके पति ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत करते हुए बाजार में हुड़दंग करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। इस पर थाने पहुंचे दुकानदारों ने महिला और उसके पति से माफी मांगकर मामले को जैसे-तैसे रफादफा किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें