एटा। एक महिला ने जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाया है। इसके साथ ही शादी का झांसा देने का भी आरोप लगाया है। मामले में अदालत के आदेश पर कोतवाली नगर में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
महिला ने आरोप लगाया है कि मुनव्वर अहमद निवासी रारपट्टी चौराहा कासगंज रोड ने उसे शादी का झांसा देकर अपने विश्वास में लिया। आरोप है कि मुनव्वर ने उसे मौसमी के जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।
इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का कहना है कि आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने मामले में कार्रवाई के लिए न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर 21 अगस्त 2026 को कोतवाली नगर में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।