फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा, शिकायतकर्ता को पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मिरहची। क्षेत्र के गांव गोबरा में ग्राम समाज की भूमि पर आरोप प्रधान पक्ष के कुछ लोगों पर लगा है। बुधवार को पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम के सामने शिकायतकर्ता और प्रधान पक्ष के लोगों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि प्रधान पक्ष के लोगों ने शिकायतकर्ता को पीट दिया। झगड़ा होने पर राजस्व टीम गांव से चली आई। शिकायतकर्ता ने इस मामले में थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


गोबरा गांव के रक्षपाल सिंह ने जिलाधिकारी को ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे की शिकायत शिकायत की। रक्षपाल सिंह ने शिकायत में कहा कि तहसील के अभिलेखों में खाद के गड्ढे के रूप दर्ज ग्राम समाज की जमीन पर ग्राम प्रधान पक्ष के लोगों ने कब्जा कर लिया है। इस पर लेखपाल सहित अन्य कर्मचारियों को बुधवार को जांच के लिए पहुंचे। राजस्व टीम जमीन की पैमाइश कर रही थी। इस दौरान रक्षपाल और प्रधान पक्ष के लोग मौजूद थे। आरोप है कि प्रधान पक्ष के लोग इससे कुपित होकर गालीगलौज करने लगे। उन्होंने शिकायतकर्ता को पीट दिया।
विज्ञापन


जमीन के विवाद में रक्षपाल की ओर से थाने को तहरीर दी गई है। इसमें कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप है। प्रकरण की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
संकल्पदीप कुशवाह, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें