एटा। थाना निधौली कलां में चांदनी निवासी होर्ची ने अदालत के आदेश पर पति नवाब सिंह निवासी कजरौठ थाना इगलास जिला अलीगढ़ सहित 8 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि यह लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करते हैं और पूरा न करने पर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते हुए पीटते हैं।
चांदनी ने बताया कि 30 मई 2023 को पिता भूदेव सिंह ने हिंदू रीति रिवाज के साथ नबाव सिंह के साथ मेरा विवाह किया था। बाद में पति नबाव सिंह और ससुर लालसिंह, सास किरन देवी, जेठ प्रेमकांत व जिठानी कविता, पूनम, चंद्रप्रकाश और प्रीती अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे, विरोध करने पर पीटते थे। कहते हैं कि घर से 2 लाख रुपये लेकर आओ तभी रखेंगे।
पति प्रतिदिन शाम को घर पर शराब पीकर आता है और गालियां देते हुए पीटता है। पिता ने 24 नवंबर को ससुराल में आकर पंचायत की और इनको समझाया। फिर भी यह लोग नहीं माने और मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान कर रहे हैं। सीओ जलेसर नितीश गर्ग ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।