फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: परिचालकों की कमी के कारण संचालित नहीं हो पा रहीं सभी बसें

Fri, 20 Dec 2024 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। डिपो में इस समय परिचालकों की कमी चल रही है। इसकी वजह से सभी बसें संचालित नहीं हो पा रहीं हैं। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई रूटों पर बस संचालन में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

डिपो में वर्तमान में 81 निगम की और 86 अनुबंधित बसें उपलब्ध हैं। यहां चालकों के साथ ही परिचालकों की भी कमी है। लंबे रूट पर तो बसें चलाई जा रही हैं लेकिन स्थानीय रूटों पर बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। परिचालकों की कमी के कारण वर्तमान में निगम की पांच बसें वर्कशॉप में ही खड़ी हुई हैं।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि चालकों की भर्ती स्थानीय स्तर से हो जाती है, लेकिन परिचालक की भर्ती आरएम कार्यालय स्तर से होती है। इसकी वजह से अभी परिचालकों की कमी चल रही है। कमी दूर हो जाए तो सभी बसों का संचालन सुचारू हो सकेगा।
विज्ञापन


आज से सुबह 5 बजे चलेगी लखनऊ जाने वाली बस
एटा। यात्रियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए सुबह 6 बजे लखनऊ जाने वाली बस का संचालन शनिवार से सुबह 5 बजे से शुरू किया गया है। ताकि यात्री समय से अपने गंतव्य तक पहुंचे सकें।
वर्तमान में लखनऊ के लिए एक बस का संचालन किया जा रहा है, जो सुबह 6 बजे यहां से निकलती है और दोपहर लगभग 1 बजे लखनऊ पहुंच पाती है। उधर से समय न होने की वजह से बस को तुरंत ही वापस होना पड़ता है। जिसके कारण उधर से यात्री नहीं मिल पाते हैं और डिपो को राजस्व की हानि उठानी पड़ रही है। इस समस्या को देखते हुए बस संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए शनिवार से बस के समय में परिवर्तन किया गया है। यह बस अब सुबह 6 के बजाए 5 बजे स्टैंड से निकलेगी। जिससे कि समय से लखनऊ पहुंचेगी और वहां से आराम से यात्रियों को लेकर वापस आ जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें