फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एपीएल में अलीगंज पुलिस, कायमगंज टीम की शानदार जीत

विज्ञापन
अलीगंज में क्रिकेट लीग के दौरान मौजूद खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
अलीगंज। अलीगंज क्षेत्र के डीएवी ग्राउंड में चल रही अलीगंज प्रीमियर लीग अब पूरी तरह रोमांच के शिखर पर पहुंच चुकी है। रविवार रात खेले गए मुकाबलों में बल्लेबाजों ने जहां आसमानी शॉट लगाकर दर्शकों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

अलीगंज प्रीमियर लीग में खान बहादुर अलीपुर और खान क्लब कायमगंज के बीच मैच खेला गया। अलीपुर टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। कप्तान आतिफ खान की अगुवाई में टीम ने 160 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। आतिफ ने 22 गेंदों में 58 रन बनाए और तीन विकेट झटके। अलीपुर की टीम 55 रन पर ही बना सकी। आतिफ को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
दूसरे मुकाबले में सीनियर भानु प्रताप राठौर की टीम और पुलिस टीम आमने-सामने रही। टॉस जीतकर भानु प्रताप की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 90 रन बनाए। पुलिस टीम के अनुज चौधरी ने 22 गेंदों में 42 रन और सोनू ने 16 गेंदों में 38 रन बनाकर मुकाबले को एकतरफा कर दिया। पुलिस टीम ने पांच ओवर में मैच जीत लिया। सोनू मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन


तीसरे मुकाबले में छिबरामऊ और जैथरा की टीमें भिड़ीं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी छिबरामऊ की टीम जैथरा के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 77 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में जैथरा टीम ने मैच जीत लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें