फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्रोशितों ने लगाया मार्ग पर जाम

Thu, 19 May 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
बस की टक्कर से ग्रामीण की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव मोहन नगला में गुरुवार की सुबह सड़क पार करते ग्रामीण को बस ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीण की मौत से गुस्साए लोगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। छह घंटे चले हंगामे और जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष के आश्वासन के बाद ही जाम खुल सका।
विज्ञापन

गोरहा-सहावर मार्ग पर गांव निवासी महाराम सिंह(32) पुत्र मोहकम सिंह सुबह शौच के लिए सड़क पार कर रहा था। इसी बीच गोरहा की ओर से आ रही बस ने महाराम सिंह को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए। जानकारी होते ही युवक के घर में कोहराम मच गया। घटना के बाद बस चालक भाग निकला। इसके बाद ग्रामीण की मौत से गुस्साए लोगों ने हंगामा काटते हुए मार्ग पर जाम लगा दिया। हंगामे और जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी बस चालक के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग पर अड़े थे। थानाध्यक्ष रफत मजीद ने भी ग्रामीणों को काफी समझाया। लगभग छह घंटे तक चली रस्साकसी के बाद पुलिस ने गंजडुंडवारा के समीप से बस को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष के न्याय दिलाने एवं मामले में कार्रवाई किए जाने का आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला। तत्पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया। घटना की तहरीर मृतक के भाई महेंद्र ने बस चालक के खिलाफ दी। तहरीर के आधार पर बस चालक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

घटना स्थल से पूर्व ही रुके वाहन
गांव मोहन नगला सड़क हादसे में महाराम सिंह की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों के जाम लगाने की जानकारी जैसे ही वाहन चालकों को हुई तो उन्होंने घटनास्थल से पहले ही अपने वाहनों को रोक लिया। वाहन चालकों को भय था कि आक्रोशित उन्हें या उनके वाहनों को क्षति न पहुंचा दें। जाम खुलने के बाद ही वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें