तीन दिवसीय भगवान महावीर जयंती महोत्सव का गुरुवार को समापन हो गया। गुरुवार को घंटाघर जैन मेला पंडाल से वापस रथयात्रा नई बस्ती बड़े स्थित जैन मंदिर से पहुंची। श्रावक और श्राविकाएं भजनों पर झूमते और जयकारे लगाते दिखाई दिए।
घंटाघर स्थित जैन मेला पंडाल पर तीन दिवसीय भगवान महावीर जयंती महोत्सव का समापन गुरुवार को रथयात्रा नई बस्ती बड़ा जैन मंदिर रवाना कर किया गया। रथयात्रा पुलिया गर्वी, लोकमनदास तिराहा, होली मुहल्ला, रेवाड़ी मुहल्ला, वली मोहम्मद चौराहा, महावीर पार्क, घंटाघर, बजरिया, सुभाष मूर्ति, हाथी गेट, जीटी रोड, गोदाम चौकी होती हुई बड़े जैन मंदिर पर हुई। भगवान महावीर के रथ पर खवासी की भूमिका गैरव जैन, सारथी सुधांशु जैन, रोकड़िया अंकित जैन, इंद्र संजय जैन, अनंत जैन ने निभाई। देर रात घंटाघर जैन मंदिर में कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। प्रजापालन वर्मा पूर्व विधायक, विपिन वर्मा डेविड, प्रदीप भामाशाह के अलावा पालिका चेयरमैन ने श्रावक श्राविकाओं के लिए आईसक्रीम की व्यवस्था कराई। सुरेश चंद्र जैन, विमल जैन, सुनील बांदा, सुधीर जैन, प्रमोद कुमार जैन, हितेश जैन, राजेंद्र जैन, कैलाश जैन, राजवीर जैन, संजय जैन, शैलेंद्र जैन, अनिल जैन, राजकुमारी, राखी, मेघा, ऊषा, विनीता, ममता, कविता जैन समेत तमाम श्रावक और श्राविकाएं मौजूद रहे।