फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: वॉलीबॉल में आगरा और फिरोजाबाद विजेता, सेपक टकरा में एटा का दबदबा

Sun, 26 Jul 2026 01:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
पुलिस लाइंस मेंं आयोजित सेपक टकरा प्रतियोगिता में विजेता एटा की टीम को ट्रॉफी देते डीएम, एसएस
विज्ञापन
एटा। पुलिस लाइन में आयोजित 18वीं अंतरजनपदीय सेपक टकरा में मेजबान एटा का दबदबा रहा। वहीं वॉलीबाल प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में आगरा ने एटा को हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। एटा की टीम उपविजेता रही। वहीं महिला वर्ग में फिरोजाबाद ने अलीगढ़ की टीम को मात देकर नंबर वन का ताज धारण किया।
विज्ञापन

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में आगरा जोन की आठ टीमों ने भाग लिया। आगरा जोन से आगरा, अलीगढ़, मथुरा, मैनपुरी, हाथरस, फिरोजाबाद, कासगंज और एटा की टीमों ने प्रतिभाग किया। आखिरी दिन दोनों खेलों के अलग-अलग वर्ग के 9 मुकाबले हुए। डीएम अरविंद सिंह और एसएसपी डॉ. इलामारन ने विजेता टीमों और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ाते हैं, बल्कि टीम भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। एसएसपी ने कहा कि खेलों से व्यक्ति में प्रतिस्पर्धा, एकता, अनुशासन एवं आत्मविश्वास की भावना विकसित होती है, जो पुलिस सेवा में अत्यंत आवश्यक है। कोच दीपक शर्मा, विष्णुकांत शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्वेताभ पांडेय, सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाह, क्षेत्राधिकारी सकीट नीतीश गर्ग, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन किशन लाल गौतम आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




परिणाम एक नजर में
वॉलीबाल प्रतियोगिता :
महिला वर्ग
विजेता टीम – फिरोजाबाद
उप विजेता टीम –अलीगढ़

पुरुष वर्ग
विजेता टीम – आगरा
उपविजेता टीम – एटा
-
सेपक टकरा प्रतियोगिता :

महिला वर्ग डबल्स
विजेता टीम – हाथरस
उप विजेता टीम - आगरा
-
महिला वर्ग रेगू
विजेता टीम – एटा
उप विजेता टीम - फिरोजाबाद
-
महिला वर्ग क्वाड
विजेता टीम – फिरोजाबाद
उप विजेता टीम - मथुरा


पुरुष वर्ग डबल्स
विजेता टीम – एटा
उप विजेता टीम - फिरोजाबाद

पुरुष वर्ग रेगू
विजेता टीम – एटा
उप विजेता टीम - फिरोजाबाद

पुरुष वर्ग क्वाड
विजेता टीम – एटा
उप विजेता टीम - फिरोजाबाद
________

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन –
महिला खिलाड़ी वॉलीबाल– प्रेरणा, फिरोजाबाद
पुरुष खिलाड़ी जय डागर, आगरा
-
सेपक टकरा-
- शिवानी यादव एटा
- आयुष चौधरी एटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें