फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: धरना स्थल पर कार में निकला सांप, निकालने के दाैरान दो हिस्सों में कटने से मौत

Sun, 26 Jul 2026 01:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कलेक्ट्रेट धरना स्थल पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक कार के पहिए के पास सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही वहां मौजूद धरनार्थियों और अन्य लोगों में डर का माहौल बन गया। लोग सुरक्षा की दृष्टि से इधर-उधर हटने लगे। लोगों ने बताया कुछ लोगों ने हिम्मत जुटाकर सांप को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया। इस दौरान सांप वाहन के हिस्से में फंसा हुआ था। काफी मशक्कत के बाद जब उसे बाहर निकालने की कोशिश की गई, तो वह बीच से दो हिस्सों में कट गया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने राहत की सांस ली और धरना स्थल पर स्थिति सामान्य हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें