एटा। थाना पिलुआ में अवनीश निवासी बलरामपुर थाना कुरावली जिला मैनपुरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कैलाश निवासी महाराजपुर सहित चार को नामजद कर तीन अज्ञात लोगों का जिक्र किया है।
बताया कि वह 16 सितंबर को ककरावली निवासी अपनी बहन सरोज शर्मा के यहां जा रहा था। रास्ते में गांव महाराजपुर में मंदिर पर गणेश पूजा चल रही थी। गाड़ी में नमकीन भारी होने के कारण ऊंचाई अधिक थी, जिसकी वजह से मंदिर में जा रहे बिजली के तार टूट गए।
इसी बात को लेकर मंदिर पर बैठे हुए महाराजपुर गांव निवासी कैलाश, भूपेंद्र, दीपक, पवन व तीन अज्ञात लोगों ने मुझे गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर पीटने लगे और बचाने आए मेरे खलासी जितेंद्र निवासी लखौरा को भी पीटा। सूचना पर पहुंचे मेरे भांजे अनूप शर्मा और मनीष शर्मा ने इन लोगों से मुझको बचाया।