फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: महिला की मौत के बाद मायके पक्ष का हत्या का आरोप

Sun, 01 Feb 2026 12:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। क्षेत्र के गांव कोसमा में एक महिला की मौत हो गई। परिजन ने बताया कि वह लंबे समय से बीमार चल रही थी। मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि 10 वर्ष से कोई बच्चा नहीं हुआ इसलिए हत्या की गई है।
विज्ञापन


कासगंज जिले के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव दहेली निवासी शिवकुमार ने बताया कि लगभग 10 वर्ष पूर्व बहन प्रीति (28) की शादी कोसमा निवासी नरेंद्र के साथ की थी। उस समय सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज भी दिया था। मगर बच्चा न होेने के कारण यह लोग परेशान करते थे। मामले में बहन ने कई बार फोन कॉल के माध्यम से भी जानकारी दी थी। वहीं मृतका के ससुरालीजन का कहना है कि प्रीति संतान न होने की वजह से तनाव में रहती थी। इसी वजह से लंबे समय से बीमार चल रही थी। बीमारी के कारण ही शनिवार की सुबह प्रीति मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें