फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चियों की मौत के बाद नगला दत्ती पहुंची स्वास्थ्य टीम

Thu, 25 Dec 2014 11:52 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगला दत्ती में खसरे से दो बच्चियों की मौत की सूचना पर गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर फिर से जांच की। टीम ने जांच के लिए नमूने लिए और बच्चों को दवाइयां वितरित कीं।
विज्ञापन




नगला दत्ती में खसरे से पीड़ित दो बच्चियों की मौत खबर अमर उजाला के गुरुवार के अंक में प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। इससे पहले भी करीब एक माह पूर्व खबर पर संज्ञान लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची थी। करीब 31 बच्चे चिह्नित किए थे और कई बच्चों के रक्त के नमूने भी लिए थे। इसके बाद दोबारा इसकी खबर नहीं ली गई। इसके कारण गांव वाले अपने बच्चों का इलाज प्राइवेट चिकित्सकों से करा रहे थे। इसी दौरान दो बालिकाओं की मौत हो गई।


सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय का कहना है कि जिन दो बच्चियों की मौत हुई है वह चिकिनपॉक्स से पीड़ित थीं, लेकिन वर्तमान में जो बच्चे पीड़ित हैं वह खसरे के शिकार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें