फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अंत्योदय कार्ड बनाने में धांधली के बाद जांच में भी कर दिया खेल

Mon, 30 Dec 2024 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का रामपुर। अलीगंज क्षेत्र में अंत्योदय कार्ड में धांधली की शिकायत भाजपा विधायक ने शासन में की थी। जांच के आदेश आए, लेकिन जांच में भी अधिकारियों ने खेल कर दिया। विधायक ने मुख्यमंत्री से मिलकर जिला स्तरीय अधिकारियों की शिकायत की है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायत और नगर क्षेत्र में गरीबों को अंत्योदय कार्ड जारी किए गए। तत्कालीन अधिकारियों और राशन डीलरों की मिलीभगत से कई अपात्रों को भी ये कार्ड जारी कर दिए गए, जो गरीबों के हिस्से के निवालों पर डाका डाल रहे हैं। मामला जब भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह राठौर के संज्ञान में आया तो उन्होंने करीब छह माह पूर्व शासन में शिकायत की थी। इस पर जांच के आदेश शासन स्तर से आए, लेकिन अधिकारियों ने फौरी तौर पर जांच व कार्रवाई करते हुए चुनिंदा लोगों के नाम जारी करते हुए प्रकरण निस्तारित दिखा दिया।
इस पर विधायक ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर शिकायत की है। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों ने जांच में मात्र खानापूर्ति की। जिन ग्राम पंचायत की सूची संलग्न कर प्रेषित की गई थी उनमें से काफी संख्या में अपात्र व्यक्तियों के अंत्योदय कार्ड जारी किए गए हैं। इस पूरे खेल में बहुत बड़ा संगठित गिरोह है जिसकी प्रत्येक ग्राम पंचायत में गहनता से व्यापक जांच की जानी आवश्यक है।
विज्ञापन

विकासखंड अलीगंज की ग्राम पंचायत हत्सारी में 32 अंत्योदय कार्ड धारक हैं जो की शत प्रतिशत अपात्र हैं। यह मात्र एक उदाहरण है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में अपात्रों की बड़ी संख्या है और पूरी विधानसभा और पूरे जनपद में यहां आंकड़ा काफी बड़ा है। इसके पीछे काम कर रहे संगठित गिरोह पर कार्रवाई की जाना आवश्यक है। जिला पूर्ति अधिकारी केके गुप्ता ने बताया कि सभी अधिशासी अधिकारी और सभी खंड विकास अधिकारियों को पत्र जारी कर जांच के लिए निर्देशित कर दिया गया है, जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें