फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्वासन के बाद किसानों का धरना समाप्त

Wed, 03 Jun 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
इस मौके पर भाकियू भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानुप्रताप सिंह ने मंच पर पहुंचते ही आक्रोशित युवा इकाई के कार्यकर्ताओं को शांत करते हुए कहा कि प्रशासन के अधिकारी हमारी समस्याओं के समाधान का पूर्ण आश्वासन देते हैं तो किसी भी प्रकार का उग्र आंदोलन नहीं होगा। समस्याओं का समाधान न होने पर एवं मंच से आदेश के उपरांत ही रास्ता जाम आदि आंदोलनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन



प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रताप सिंह ने कहा कि 14 दिन चले धरना प्रदर्शन के कारण जलसेर एवं फीरोजाबाद जनपद के नहर बंबों में पानी तो आया। इस बार उच्चाधिकारियों के आश्वासन पर आंदोलन समाप्त किया गया है। यदि अतिशीघ्र समस्याओं का समाधान न किया गया तो पुन: आंदोलन किया जाएगा।
महापंचायत की अध्यक्षता राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रेशमपाल सिंह ने एवं संचालन जिला युवा इकाई के अध्यक्ष सतेंद्र पाल सिंह ने किया।


इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव सुनील सिंह, राष्ट्रीय सचिव हरपाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रताप सिंह, प्रदेश महामंत्री हरीश ठेनुआ, प्रदेश सचिव रतिराम सिंह, ओमकार सिंह, आगरा मंडल अध्यक्ष रामगोपाल सिंह, अनिल कौशिक, संत कृपालु महाराज, युवा इकाई के जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह ठाकुर, योगेश प्रताप, यशपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष को चांदी का मुकट पहनाया
जलेसर। भाकियू भानू के तत्वावधान में प्रांतीय कार्यालय पर चल रहे धरना प्रदर्शन के दौरान मंच पर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता श्योराज सिंह का गांव शाहपुर निवासी श्याम मुरारी सिंह फौजी ने चांदी का मुकुट पहना स्वागत किया।

इन कार्यकर्ताओं का रहा सहयोग
जलेसर। 12 दिन से कार्यालय इमलिया पर चल रहे धरना प्रदर्शन के दौरान युवा इकाई के प्रदेश प्रभारी पवन ठाकुर, कालू जादौंन, नितिन ठाकुर, अखंड प्रताप सिंह, देव ठाकुर, राजा ठाकुर, रंजीत कुमार, अनिल कौशिक, कन्हैया ठाकुर ने आंदोलन को गति दी।
विज्ञापन


यह हैं प्रमुख मांग
- जर्जर विद्युत तारों को बदलवाया जाए
- जर्जर सड़कों की दशा में सुधार
- विद्युत विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त किया जाए
- किसानों पर फर्जी विद्युत चोरी के मुकदमे खत्म कराए जाएं
- ताज ट्रिपेजियम क्षेत्र में अनवरत विद्युत सप्लाई या फिर विद्युत बिल उसी मानक के अनुरूप लिए जाएं
- पेयजल समस्या का शत प्रतिशत निदान
- नहर बंबों में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी
- ओलावृष्टि से परेशान किसानों को समुचित राहत राशि 1500 रुपया प्रति बीघा प्रदान की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें