जलेसर। तहसीलदार संदीप सिंह को हटाने की मांग पर अड़े अधिवक्ताओं की हड़ताल शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रही। अधिवक्ताओं के काम न करने से वादकारी परेशान रहे।
इससे पहले दो बार और संदीप सिंह को अधिवक्ताओं से विवाद होने पर उनको जलेसर से हटाया जा चुका है। जुलाई माह में भी एक अधिवक्ता से अभद्रता करने पर अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। अधिवक्ताओं के विरोध पर जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह ने संदीप सिंह को जलेसर से हटाकर सदर तहसील में न्यायिक तहसीलदार का चार्ज सौंपा था।
तीसरी बार तहसीलदार संदीप सिंह के चार्ज लेते ही अधिवक्ता बुधवार से हड़ताल पर चले गए हैं। बार के अध्यक्ष रामनिवास यादव ने बताया कि तहसीलदार का स्थानांतरण न होने तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।