फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: घरेलू सिलिंडर के व्यावसायिक इस्तेमाल पर प्रशासन की नजर

Fri, 04 Sep 2026 12:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। घरेलू रसोई गैस सिलिंडरों के व्यावसायिक इस्तेमाल को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। शासन के निर्देशों के तहत व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलिंडरों के प्रयोग पर रोक है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने शहर के रेस्तरां और फूड कोर्ट का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में पूर्ति निरीक्षक एके राणा और गुलशन कुमार की टीम ने मैसर्स गंगा स्वीट्स रेस्तरां रोड तथा चाहत फूड कोर्ट का निरीक्षण किया। टीम ने प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल किए जा रहे गैस सिलिंडरों की जांच की। दोनों स्थानों पर घरेलू गैस सिलिंडरों का व्यावसायिक उपयोग नहीं मिला। जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता ने विवाह घर, होटल, रेस्तरां, ढाबा और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों को घरेलू सिलिंडर का उपयोग नहीं करने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान घरेलू गैस का व्यावसायिक इस्तेमाल मिलने पर संबंधित संचालक के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें