फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान करने की दिलाई शपथ

Fri, 20 Jan 2017 12:50 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
मतदान करने की शपथ लेते लोग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीगणेश इंटर कालेज में स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां जिला प्रशासन मतदान का प्रतिशत बढ़ाए जाने के लिए पहल कर कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को जागरूक कर रहा हैं। वहीं अमर उजाला के द्वारा भी लोगों को लगातार अलग अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित मतदाताओं को जागरूक करने की मुहिम तेज कर रहा है। गुरुवार को श्रीगणेश इंटर कालेज में जिलाधिकारी ने स्वीप कार्यक्रम में मतदान किए जाने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम के. विजयेंद्र पाण्डियन ने कहा कि मतदाताओं को अपने मत का महत्व समझना चाहिए और मतदान अवश्य करना चाहिए। कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों, कानूनगो, लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायकायें, आशा, रोजगार सेवक, राशन डीलर, चौकीदार, सफाई कर्मियों आदि ग्राम स्तरीय कर्मचारियों को निष्पक्षत, बिना लालच के मतदान करने की शपथ दिलाई गई। प्रत्येक बूथ पर 25 जनवरी को मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करें। कार्यक्रम के दौरान सीएमओ रंगजी दुबे, डीआईओएस आरएसएस राजपूत, डीपीआरओ शरनजीत कौर, डीएसओ, तहसीलदार ग्राम प्रधान, लेखपाल, आंगनबाड़ी, आशा, रोजगार सेवक, कोटेदार, चौकीदार, सफाई कर्मी तथा अन्य ग्रामस्तरीय कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें