फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने की एसओ को सस्पेंड करने की मांग

Wed, 04 May 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
एसओ से हाथापाई का मामला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दीवानी परिसर में वकीलों और सकीट एसओ से हाथापाई के मामले में चार वकीलों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं रिपोर्ट दर्ज होने पर बुधवार को कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन की एक बैठक हुई,जिसमें वकीलों ने एक दिन की हड़ताल रखने का निर्णय लिया। इसके बाद वकील अधिवक्ता पर दर्ज मुकदमा वापस लेने, एसओ के खिलाफ जांच, सस्पेंड की मांग करते हुए एसएसपी से भी मिले। 
विज्ञापन

सकीट के गांव नाजिरपुर निवासी एडवोेकेट दयाकुमार राजपूत पर सकीट पुलिस ने दफा पच्चीस में कार्रवाई की थी। मंगलवार को हथकड़ी लगाकर कोर्ट लाए थे, वही पर वकीलों का एसओ से विवाद हो गया। जिसके बाद अधिवक्ताओं की थानाध्यक्ष से हाथापाई हो गई। थानाध्यक्ष ने अधिवक्ता सुनील कुमार, राकेश कुमार, प्रशांत पुंढीर, दयाराम राजपूत  सहित अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।  रिपोर्ट दर्ज होने पर बुधवार को अधिवक्ता भड़क गए। बार एसोसिएशन सभागार में अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में बैठक कर अधिवक्ताओं ने एक दिनी हड़ताल का एलान किया। बाद में एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी से मुलाकात की। अधिवक्ताओं ने रिपोर्ट दर्ज वापस लेने, एसओ के खिलाफ जांच, सस्पेंड करने की मांग की। एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। महासचिव रेशपाल सिंह राठौर, राधारमन वार्ष्णेय, राजवर्द्धन विसारिया, रामनरेश मिश्रा, राजीव यादव, रमेश बाबू यादव, नेत्रपाल शाक्य आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें