फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधीनस्थ कृषि सेवा संघ ने दिया धरना

Mon, 22 Aug 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर धरना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अधीनस्थ कृषि सेवा संघ ने कलक्ट्रेट पर धरना देकर कर्मियों की समस्याओं के समाधान की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। कर्मियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

संघ के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार गौतम ने बताया कि कृषि सेवा संवर्ग में वेतन विसंगति चल रही है। कृषि प्रधान देश में कृषि विभाग के कर्मी ही भुखमरी के कगार पर हैं। जिलामंत्री अशोक कुमार सिंह ने भी मांगों के बारे में बताया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिसर के जिलामंत्री रमेश चंद्र ने कहा कि विभाग में जो रिक्त पद चल रहे हैं उन पदों को सीधी भर्ती और पदोन्नति के माध्यम से भरने की प्रक्रिया को पूरा किया जाए। इस दौरान प्रदीप भारद्वाज, अमर सिंह राना, भगवान सिंह, शशिकांत सिंह, राजकुमार वर्मा, रोशन सिंह शास्त्री, जय प्रकाश, राम सिंह, रेखा वर्मा, गिरीश सिंह, जगदीश सिंह, भूदेव वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें