फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में भाजपा की नीतियों का बखान

Mon, 22 Aug 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र में सोमवार को फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई।  
विज्ञापन

शुभारंभ धुमरी से भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश वरिष्ठ ने झंडी दिखाकर किया। यात्रा में भाजपा के कार्यकर्ता बाइक पर सवार होकर झंडा लिए जयकारे लगाते दिखाई दिए। धुमरी से शुरू हुई यात्रा जैथरा पहुंची जहां कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद यात्रा अलीगंज तहसील मुख्यालय पहुंची तो मेन बाजार से होती हुई मैनपुरी रोड, अलीपुर, नदराला से होती हुई अलीगंज में गांधी मूर्ति चौराहे पर संपन्न हुई। भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ताओं में जिस प्रकार का जोश दिख रहा है। इसी जोश के साथ कार्यकर्ता चुनाव में उतर कर प्रदेश में सरकार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ और जिला उपाध्यक्ष ने दिनेश गुप्ता ने कार्यकर्ताओं की हौसला बढ़ाया। इस मौके पर महामंत्री मेघसिंह शाक्य, पूर्व चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, जिलामंत्री वीरेंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यपाल राठौर, कमलेश गुप्ता, शैलू चौहान, राजेद्र सिंह, सुनील गुप्ता सभासद, डा. परशादी लाल मौजूद रहे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें