फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पहले दिन 30 ई-रिक्शों पर कार्रवाई

Tue, 01 Apr 2025 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। प्रदेश सरकार के आदेश के बाद 1 अप्रैल से अपंजीकृत ई-रिक्शाें के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया गया है। पहले दिन मंगलवार को 30 ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की गई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने हिदायत दी कि बिना पंजीकरण के चलने वाले ई-रिक्शा को जल्द से जल्द स्क्रैप करा लें, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एआरटीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि शासन से मिले निर्देश के बाद ई-रिक्शाें के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया गया है। सभी ई-रिक्शा चालकों को साफ कहा गया है कि वह या तो रिक्शे का पंजीकरण करा लें या फिर स्क्रैप कराएं। लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए बिना पंजीकरण वाले ई-रिक्शाें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को अभियान के पहले दिन यातायात प्रभारी अनिल कुमार के साथ मिलकर शहर में चल रहे ई-रिक्शाें की जांच की।
अलीगंज रोड, जीटी रोड व अन्य स्थानों पर बिना पंजीकरण के पाए गए 15 ई-रिक्शाें का चालान किया। इसके अलावा 15 ई-रिक्शाें को बिना लाइसेंस के या नाबालिग द्वारा चलाए जाने पर पकड़ा गया। एआरटीओ ने सभी ई-रिक्शा संचालकों से आग्रह किया कि बिना पंजीकरण के कोई भी रिक्शा सड़क पर नहीं चलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक, विक्रेता या निर्माता बिना पंजीकरण के बिक्री भी नहीं करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें